बिग ब्रेकिंग–सुखवंत आत्महत्या मामले में जांच तेज, SSP का बयान आया सामने..

FB_IMG_1764206689432
खबर शेयर करें -

 

 

 

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरा नंबर 101 में हुई सुखवंत की आत्महत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मंजूनाथ टीसी ने बयान जारी करते हुए कहा कि पुलिस टीम सभी तथ्यों और पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

 

 

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पूर्व मृतक सुखवंत ने अपनी पत्नी को एक सुसाइड नोट सौंपा था। सुसाइड नोट में पूरी घटना का उल्लेख करते हुए पुलिस के कुछ अधिकारियों और कुछ प्रॉपर्टी डीलरों के नाम भी लिखे गए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसकी विधिक जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अस्पताल पहुंचकर मृतक की पत्नी और बेटे से मुलाकात की तथा उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

घटना के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मृतक के परिजनों से मिले। उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर दोष सिद्ध होता है तो सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

फिलहाल भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक के शव को काशीपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Ad Ad