बिग ब्रेकिंग–रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य के दौरान श्रमिक पांचवें फ्लोर से गिरा, हालत गंभीर…

0
CHAT-SE-GIRA-YUVAK
खबर शेयर करें -

 

रुद्रपुर। निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एक बार फिर हादसे का गवाह बना है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य के दौरान एक श्रमिक पांचवें फ्लोर से नीचे गिर गया। हादसे में श्रमिक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रमिक ऊपरी मंज़िल पर निर्माण कार्य कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य श्रमिकों और निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

डॉक्टरों के अनुसार, श्रमिक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

गौरतलब है कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही यह परियोजना हादसों की जननी बनती जा रही है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और श्रमिकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। इसके बावजूद न तो निर्माण एजेंसी और न ही संबंधित विभाग सबक लेते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने घटना पर नाराज़गी जताते हुए निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालन कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *