बिग ब्रेकिंग– सुबह-सुबह महंगाई का झटका: पेट्रोल ₹3.14 और डीजल ₹3.11 महंगा, नए रेट लागू…

4457474-petroltoday2
खबर शेयर करें -

 

दिल्ली। देशभर में आम जनता को शुक्रवार सुबह बड़ा झटका लगा है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज सुबह 6 बजे से नए रेट लागू हो गए हैं, जिसके बाद पेट्रोल 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

नई कीमतों के अनुसार अब पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। खासकर रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों और परिवहन क्षेत्र में लागत बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों समेत कई जरूरी सामानों की कीमतों पर भी असर देखने को मिल सकता है। सुबह-सुबह बढ़े ईंधन के दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...
Ad