बिग ब्रेकिंग–SSP के सख्त निर्देशन में डीजे वाले बाबू को 12:30 बजे रात डीजे बजाना पड़ा महंगा, कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने किया चालान, उपकरण किए कब्जे में…

FB_IMG_1764206689432
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। तय समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाना एक डीजे संचालक को भारी पड़ गया। 29.11.2025 की देर रात सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को नीलांचल कॉलोनी में तेज ध्वनि में डीजे बजाए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि रात 00:35 बजे घर की छत पर तेज आवाज में डीजे और अन्य साउंड सिस्टम चलाकर निर्धारित समय सीमा और ध्वनि स्तर के मानकों का उल्लंघन किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

पुलिस ने मौके पर ही डीजे स्वामी भूपेंद्र मौर्या के खिलाफ धारा 51(3)/83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र मौर्या पूर्व में भी देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने का आदी रहा है। दोबारा उल्लंघन रोकने के लिए पुलिस ने उसके डीजे उपकरणों को भी कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

 

पुलिस ने स्पष्ट किया कि रात्रि शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Ad Ad Ad