बिग ब्रेकिंग–ट्रक से बुजुर्ग की मौत: लापरवाही पर सख्त रुख, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने किया चार विभागों से 15 बिंदुओं पर जवाब तलब…

20240425_123210_849504_crop_6886-1140x570
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

हल्द्वानी। पंचक्की रोड पर ट्रक की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है और तीन विभागों के चार अधिकारियों से 15 बिंदुओं पर विस्तृत जवाब मांगा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि चौफुला से पंचक्की तक चल रहे नहर कवरिंग निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट ने आरटीओ प्रवर्तन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसके चालक का पूरा विवरण, फिटनेस व परमिट की स्थिति, तथा नो-एंट्री के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही संबंधी जानकारी मांगी है। पुलिस और ट्रैफिक विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे घटना के समय की परिस्थितियों, सीसीटीवी फुटेज, यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा मानकों के पालन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

लोक निर्माण विभाग से पूछा गया है कि सड़क की चौड़ाई, रैंप की ढलान, साइन बोर्ड और चेतावनी संकेतों की स्थिति क्या थी। वहीं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर नहर कवरिंग कार्य के दौरान बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा उपायों की उपलब्धता का ब्योरा देने को कहा गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए यातायात व्यवस्था और निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

 

 

 

Ad Ad