बिग ब्रेकिंग–डालनवाला गोलीकांड/आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश…

FB_IMG_1770812658211
खबर शेयर करें -

 

 

 

देहरादून। राजधानी के डालनवाला थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड की गंभीर घटना को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया और अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की गहन समीक्षा की।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान आईजी ने मौके की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का जायजा लिया तथा जांच की प्रगति पर वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देश दिए कि घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित कर विशेष टीमों का गठन किया जाए। गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक विधिक, तकनीकी और सर्विलांस संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

आईजी ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाए।

 

 

 

कानून व्यवस्था पर सख्त रुख, संवेदनशील घटना को देखते हुए परिक्षेत्रीय कार्यालय में देहरादून जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए त्वरित अनावरण और प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

 

 

आईजी ने निर्देश दिए कि सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करें। थाना और चौकी प्रभारियों को लगातार ब्रीफ कर कानून-व्यवस्था के प्रति सजग रखा जाए। विवादित और संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका निस्तारण निकट पर्यवेक्षण में किया जाए।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

चेकिंग अभियान और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर जोर, संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए नियमित और आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। आपसी रंजिश, भूमि विवाद और अन्य संवेदनशील मामलों में समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

 

 

सोशल मीडिया पर सामने आने वाले मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई करने और अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए मॉनिटरिंग तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश भी जारी किए गए।

 

 

 

बैंकों और शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा पर फोकस, आईजी ने क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने तथा विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सुरक्षा और साइबर अपराध संबंधी जानकारी देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी।

 

 

 

पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 

 

 

Ad Ad