अच्छी खबर–साहस और समर्पण की मिसाल: इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय को मिला प्रशस्ति पत्र, आप भी दीजिए बधाई…

0
FB_IMG_1777205284816
खबर शेयर करें -

 

 

बागेश्वर। उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए जाने जाने वाले इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया।

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इंस्पेक्टर उपाध्याय ने अपने कार्यकाल के दौरान न केवल अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान दिया है, बल्कि आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम को देते हुए कहा कि यह सम्मान सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *