बिग ब्रेकिंग–नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने 27 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर दबोचे…

0
IMG-20260323-WA0015
खबर शेयर करें -

 

 

काठगोदाम–नैनीताल पुलिस का नशामुक्त उत्तराखण्ड मिशन लगातार असर दिखा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

 

 

 

इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 27 लाख रुपये कीमत की 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान की गई।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

मनोज कुमार कत्याल और अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वन विभाग के जू डम्पिंग जोन, बागजाला के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

 

 

 

* आनंद सिंह रावत – 68.35 ग्राम स्मैक

* रोहित थापा – 22.75 ग्राम स्मैक

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

कुल बरामदगी: 91.10 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 27 लाख रुपये)

 

 

 

इस मामले में NDPS Act के तहत थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र से “पिंचू” नामक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस अब सप्लायर की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को ₹2,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

 

 

नैनीताल पुलिस का यह एक्शन साफ संकेत है कि नशे के खिलाफ अभियान में अब तस्करों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *