बिग ब्रेकिंग–बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फिर टली, जानिए कब होगी सुनवाई…

FB_IMG_1755452166654
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

नई दिल्ली/हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण से जुड़े बहुचर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई एक बार फिर टल गई है। यह सुनवाई पहले 3 फरवरी को निर्धारित थी, लेकिन अब अदालत इस मामले पर 24 फरवरी को अगली सुनवाई करेगी।

 

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

मामला टलने से क्षेत्र के हजारों प्रभावित परिवारों की निगाहें अब अगली तारीख पर टिकी हैं। इस केस को लेकर स्थानीय लोगों में लंबे समय से चिंता बनी हुई है, क्योंकि इसका सीधा असर उनके घरों और भविष्य पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

 

गौरतलब है कि बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर चल रहा यह मामला कई वर्षों से अदालत में विचाराधीन है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए राहत दी थी, जिसके बाद से प्रभावित लोग न्यायालय के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

 

अब 24 फरवरी की सुनवाई को लेकर एक बार फिर उम्मीदें जगी हैं कि इस अहम मामले में कोई ठोस दिशा सामने आएगी।

 

 

 

Ad Ad