बिग ब्रेकिंग–1.85 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई…

IMG-20260605-WA0009
खबर शेयर करें -

 

 

काठगोदाम। मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक बरामद की है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसे वर्ष 2026 में जिले की अब तक की सबसे बड़ी स्मैक बरामदगी माना जा रहा है।

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी नैनीताल और कोतवाली काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पश्चिमी खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन भवन के निकट घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजब सिंह (27 वर्ष) और सीताराम (37 वर्ष) निवासी अटलबंद, भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 618 ग्राम स्मैक, एक हुंडई ऑरा कार (RJ 05-CC-8027) तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया।

 

पुलिस के अनुसार गजब सिंह के पास से 311 ग्राम तथा सीताराम के पास से 307 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एफआईआर संख्या 75/26, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

 

 

पूछताछ में सीताराम ने बताया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है। दोनों राजस्थान से स्मैक लेकर हल्द्वानी पहुंचे थे और काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति को यह खेप सौंपने की योजना थी। इसके बाद वे मुक्तेश्वर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां जाने वाले थे।

 

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गजब सिंह के खिलाफ राजस्थान में आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं सीताराम के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

वर्ष 2026 में नैनीताल पुलिस अब तक 31 स्मैक तस्करी के मुकदमों में 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन मामलों में 2 किलो 181 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की जा चुकी है, जिसकी अनुमानित कीमत 6.54 करोड़ रुपये से अधिक है।

 

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन सहित एसओजी और काठगोदाम पुलिस के कई जवान शामिल रहे। सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पूरी टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Ad