बिग ब्रेकिंग–फर्जीवाड़े पर चला प्रशासन का डंडा: हल्द्वानी के मोटर ड्राइविंग स्कूलों में बड़ी अनियमितताएं उजागर…

FB_IMG_1778246414725
खबर शेयर करें -

नैनीताल। हल्द्वानी में मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई संस्थानों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय और सम्भागीय परिवहन अधिकारी गुरूदेव सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

जांच के दौरान सामने आया कि कुछ ट्रेनिंग स्कूल बिना जरूरी संसाधनों और मानक उपकरणों के ही संचालित हो रहे थे। इतना ही नहीं, कई संस्थानों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी जारी किए जा रहे थे। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

निरीक्षण में दो प्रशिक्षण संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए, जबकि एक प्रशिक्षण केंद्र को अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों से समझौता करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि परिवहन विभाग से जुड़े सभी कार्य सीधे आरटीओ कार्यालय के माध्यम से ही कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी और अवैध गतिविधियों से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Ad