बिग ब्रेकिंग–पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई भारी मुठभेड़, फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली

InCollage_20230614_081552305
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड/हरिद्वार– हरिद्वार जिले से बड़ी खबर मिली है। यहां पुलिस और बदमाशों के बीच भारी मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ के दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भगवानपुर पुलिस को देर रात सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, SP बनने पर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव...

मंगलवार रात करीब 11:30 बजे भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सहारनपुर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। बदमाशों के आने की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। जिसके बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि भगवानपुर के चोली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्डइस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उपकार पुत्र स्वराज निवासी रामपुर मनिहारान, सहारनपुर और अंकुर पुत्र मोहर निवासी ननौता सहारनपुर के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड है। इन्हीं बदमाशों ने गणेशपुर, मंगलौर और एक अन्य जगह लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों बदमाश सहारनपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। फिलहाल जेल से जमानत पर बाहर चल रहे थे।

वहीं सूचना मिलते ही एसएससी अजय सिंह, एसपी देहात एसके सिंह और आसपास के थानों की पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बदमाश एक सप्ताह पहले घर में तमंचे के बल पर लूट के मामले में भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बदमाश गणेशपुर की लूटपाट की घटना में शामिल थे या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

Ad Ad