बिग ब्रेकिंग–खंड मल्ला गांव में जंगल किनारे हुआ खौफनाक संघर्ष, गंभीर रूप से घायल युवक का बेस अस्पताल में चल रहा उपचार…

FB_IMG_1780659304830
खबर शेयर करें -

 

 

श्रीनगर। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पैठानी इलाके के खंड मल्ला गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब मवेशी चराने जंगल की ओर गए 33 वर्षीय सरोप सिंह पर अचानक एक भालू ने हमला कर दिया। जंगल के किनारे हुए इस खौफनाक संघर्ष में सरोप सिंह ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए भालू का डटकर सामना किया और अपनी जान बचाने में सफल रहे।

 

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...

हमले में गंभीर रूप से घायल सरोप सिंह को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सर्जरी विभाग की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

 

शुक्रवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत बेस अस्पताल पहुंचे और घायल सरोप सिंह का हालचाल जाना। उन्होंने सरोप सिंह के साहस की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में जिस बहादुरी से उन्होंने अपनी जान बचाई, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा घायल और उसके परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

 

भालू के हमले और सरोप सिंह की वीरता की यह घटना क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Ad Ad