देहरादून में प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, विधायक समर्थक समेत 5 हिरासत में…

0521_maarpeet
खबर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून में प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के तहत विधायक समर्थक अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

बताया जा रहा है कि घटना के बाद कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर दबाव बनाया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। मामले में शामिल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

पुलिस का स्पष्ट बयान सामने आया है कि “जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, मामले में कुछ और लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है। आने वाले समय में इस प्रकरण को लेकर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर प्रदेश भर की निगाहें टिकी हुई हैं और शिक्षा विभाग के कर्मचारी संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है।

Ad