उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़…

FB_IMG_1768571037121
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने अवैध हथियारों और फर्जी दस्तावेजों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एसटीएफ ने मनोज पुत्र भोपाल सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस, एक अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर) और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में सक्रिय था और फर्जी लाइसेंस के जरिए अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। नेटवर्क में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध हथियारों, फर्जी दस्तावेजों और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Ad Ad