हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बंद बेसमेंट की टंकी बनी मौत का जाल, जहरीली गैस से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत…

0
ChatGPT Image Jul 22, 2026, 07_05_35 AM
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के गौलापार क्षेत्र से मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मानपुर पश्चिम गांव में लंबे समय से बंद बेसमेंट की पानी की टंकी का ढक्कन खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां और उनके दो बेटे शामिल हैं। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, घर के बेसमेंट में बनी पानी की टंकी लंबे समय से बंद थी। टंकी का ढोला (ढक्कन) खोलने के दौरान भीतर जमा जहरीली गैस के कारण पहले परिवार का एक सदस्य बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए दूसरे बेटे और फिर मां भी नीचे पहुंचीं, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में तीनों अचेत हो गए।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और चोरगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को गंभीर हालत में तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 55 वर्षीय सरस्वती देवी, उनके बड़े बेटे धर्मेंद्र बिष्ट (40) और छोटे बेटे खुशाल बिष्ट को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम मोनिका आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लंबे समय से बंद टंकी में जहरीली गैस बनने की आशंका है। गैस किस प्रकार की थी और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

वहीं, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि 112 के माध्यम से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

एसपी सिटी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बंद पानी की टंकी, सेप्टिक टैंक या बेसमेंट में बिना सुरक्षा उपकरण, गैस जांच और पर्याप्त वेंटिलेशन के प्रवेश न करें। ऐसे स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस जानलेवा साबित हो सकती है।

यह हादसा एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि बंद स्थानों में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा मानकों का पालन करना कितना आवश्यक है। एक छोटी सी लापरवाही ने एक परिवार के तीन सदस्यों की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *