भागवत/आस्था–कौड़ियां बाजार में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, सीताराम विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु…

FB_IMG_1778220977189
खबर शेयर करें -

 

गोंडा। कौड़ियां बाजार की पावन धरती इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। सम्मय माता मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और माता सीता के दिव्य विवाह प्रसंग का रसपान कर भावविभोर वातावरण का अनुभव किया।

 

 

कथा व्यास जी ने अत्यंत भावपूर्ण शैली में भगवान श्रीराम द्वारा भगवान शिव के धनुष भंग और माता सीता स्वयंवर की कथा का वर्णन किया। कथा के दौरान जैसे ही श्रीराम द्वारा शिव धनुष उठाने और भंग करने का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर प्रभु के मंगल विवाह प्रसंग का श्रवण करते रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन और राम नाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमियों से सादर आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

यह पावन श्रीराम कथा प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित की जा रही है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

 

 

Ad