हल्द्वानी के एक और लाल ने किया देवभूमि का नाम रोशन, कुसुमखेड़ा निवासी ऋषभ का उत्तराखण्ड अंडर 16 क्रिकेट टीम में हुआ चयन।

Screenshot_20221127-203045_WhatsApp
खबर शेयर करें -

कहते हैं न किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायानात तुम्हें उससे मिलाने में लग जाती हैं. इन्ही लाइनों को अपने जीवन का आधार मान 15 वर्षीय ऋषभ ने अपनी मेहनत और बल्ले के दम पर उत्तराखंड की स्टेट टीम में अंडर 16th में जगह बनाई हैं, ऋषभ की इस कामयाबी पर परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार कुसुमखेड़ा निवासी ऋषभ सिंह पूर्व भारतीय सैनिक नन्दन सिंह के पुत्र हैं जो डहरिया धान मिल स्थित नर्सिंग क्रिकेट एकेडमी में पिछले कई वर्षो से कोच सुन्दर कपकोटी के यहां क्रिकेट की बारीकियां सिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

लगातार होने वाले शो मैचों में बल्ले से सेंचुरी व हाफ सेंचुरी मारने वाले ऋषभ ने 16th का ट्रायल पास कर पूरे हल्द्वानी का सीना चौड़ा किया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

ऋषभ अपनी इस बड़ी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता को दे रहे हैं, उनका कहना है कि मैंने हमेशा अपने कोच व आत्मिक गुरु सुन्दर कपकोटी जी के आदर्शो पर चलते हुए यह कामयाबी हासिल की हैं।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

उनके ही अथक प्रयासों से मुझे मंजिल मिली हैं अपने कोच सुंदर कपकोटी को प्रणाम करते हुए मेरी यह कामयाबी मै उनको ही समर्पित करता हूं।

Ad