उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग– उत्तराखंड UTET का रिजल्ट हुआ घोषित, महज इतने प्रतिशत अभ्यर्थी पास, यहां देखें अपना परीक्षाफल।

recruitment-exam-will-be-held-for-7000-posts
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा यूटीईटी प्रथम और द्वितीय का परीक्षाफल जारी कर दिया है।

इस बार यूटीईटी प्रथम व द्वितीय में 51386 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिनमें महज 11047 (करीब 21 प्रतिशत) ही पास हो सके।सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि यूटीईटी प्रथम में 29545 पंजीकृत थे जिनमें 25092 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4903 उत्तीर्ण हो गए।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

परीक्षाफल 19.54 प्रतिशत रहा। यूटीईटी द्वितीय में 30755 पंजीकृत थे जिनमें 26294 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 6144 उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल 23.37 प्रतिशत रहा। बोर्ड सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षाफल देख सकते हैं।