ब्रेकिंग नैनीताल– पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सड़क हादसे में मौत पर नाबालिग बाइकर के पिता पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।

0
Screenshot_2022-11-27-22-24-15-88_7ecc343528d84aae1423bfb8eca3bd44
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल में तल्लीताल पुलिस ने 25 नवंबर को स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में हुई मौत के मामले में नाबालिग के पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने अपील की है कि लोग अपने नाबालिगों को दोपहिया चलाने को न दें नहीं तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।नैनीताल में बीती शुक्रवार को भवाली मार्ग में नैनीताल से जाती मोटरसाइकिल और भवाली की तरफ से आती स्कूटी के बीच भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

आई.टी.आई.से भवाली की तरफ 100 मीटर दूर हुए हादसे में स्कूटी सवार भगवत सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले अत्यधिक रक्त रिसाव से मौत हो गई थी। मोटरसाइकिल सवार स्कूल ड्रेस में नैनीताल के स्कूल से भवाली स्थित अपने घर को जा रहा था।

बताया जा रहा है कि मृतक भगवत अगले दिन होने वाली अपने मामा की शादी के लिए मुक्तेश्वर के भटेलिया से नैनीताल सामान लेने आ रहा था। भगवत के पीछे उसका एक अन्य साथी बैठा था जिसे हल्की चोटें आई थी। मोटरसाइकिल चालक अकेला था जिसे मामूली चोटें आई थी।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

तल्लीताल पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए वादी की तहरीर पर नाबालिग के पिता के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट (एम.वी.) में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आई.पी.सी.की धारा 279 (सार्वजनिक स्थल पर असावधानी से वाहन चलाना), 304 (गैर इरादतन हत्या) और 337 (किसी गलती की सजा) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

पुलिस ने एक बार फिर आम लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वो अपने नाबालिग बच्चों को बाइक व स्कूटी जैसे दोपहिया वाहन न दें। इससे न केवल हादसे होते हैं बल्कि पकड़े जाने पर परिजनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होता है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *