आस्था का महासंगम: जयकारों के बीच खुले श्री हेमकुंट साहिब के कपाट, पहले दिन 6500 श्रद्धालुओं ने टेका मत्था…

FB_IMG_1779587157467
खबर शेयर करें -

 

 

चमोली जिले में स्थित पवित्र सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधिवत रूप से खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरे धाम में “जो बोले सो निहाल” के जयकारों और भक्ति के माहौल ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। यात्राकाल की पहली अरदास दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर संपन्न हुई, जिसके साथ ही इस वर्ष की यात्रा आधिकारिक रूप से शुरू हो गई।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

पहले ही दिन देश-विदेश से पहुंचे साढ़े छह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

नरिंदर जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत प्रातः 9 बजे पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड से दरबार साहिब में सुशोभित किया गया। इसके बाद सुखमनी साहिब का पाठ और सबद कीर्तन आयोजित हुआ। धार्मिक विधि-विधान पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारे के कपाट खोल दिए गए।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

पहली अरदास और हुक्मनामा लेने के साथ ही श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया। प्रशासन और गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं में इस वर्ष की यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Ad