31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण…

FB_IMG_1788686409786
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, 5 सितंबर 2026। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा, आपराधिक गतिविधियों, बैंक ऋण और परिवहन से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया।

ढिकुली की 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर जताई नाराजगी
रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में 31 वर्षों से लंबित बंदोबस्ती का मामला सामने आने पर आयुक्त दीपक रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एडीएम और एसडीएम को बंदोबस्ती की कार्रवाई तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

गौजाजाली में अतिक्रमण और सड़क हादसों पर सख्ती
गौजाजाली क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण, खनन वाहनों, बुग्गियों और भवन निर्माण सामग्री के कारण दुर्घटनाओं की शिकायत पर आयुक्त ने नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस और परिवहन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित प्रवर्तन अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण हटाने को कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी समस्या के चलते पिछले माह एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

एक नंबर पर दो स्कूटी, चालान किसी और के मोबाइल पर!
जनसुनवाई में एक ही नंबर से दो स्कूटियां संचालित होने और दूसरे व्यक्ति के मोबाइल पर चालान आने की शिकायत भी सामने आई। आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग, पुलिस और संबंधित डीलर को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

गौलापार में वन विभाग की भूमि से संबंधित कथित धोखाधड़ी के मामले में आयुक्त ने भूमि को तत्काल कब्जे में लेने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैंक ऋण, भूमि लेनदेन और धनराशि वापस न किए जाने से जुड़े मामलों में भी अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

जनसुनवाई के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Ad