बिग ब्रेकिंग–गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा प्रहार, एक और डकैत गिरफ्तार, चेन और ₹15 हजार बरामद…

IMG-20260906-WA0009
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती की वारदात के खुलासे में हल्द्वानी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मामले में वांछित एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई पीली धातु की एक चेन और ₹15 हजार की नकदी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की शाम डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

मामले में वादी नारायण दास निवासी अंबा बिहार, तीनपानी, हल्द्वानी की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों ने कार्यालय/गैराज में डकैती डालकर करीब 8 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन तथा सोने की चेन और अंगूठी समेत अन्य सामान लूट लिया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने तत्काल करीब 50 अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की। टीम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी हल्द्वानी, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के साथ थाना पुलिस, एसओजी, साइबर टीम और क्राइम विशेषज्ञों को शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...

पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की पहचान शुरू की। लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद पुलिस ने मामले में शामिल कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से मिले सुरागों के आधार पर 5 सितंबर 2026 को गलफार गेट, चोरगलिया से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरजन्ट सिंह उर्फ जिन्टा पुत्र दर्शन सिंह, निवासी वार्ड नंबर-8, गणेश मंदिर, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे में रखी पीली रंग की गले की चेन तथा 500-500 रुपये के 30 नोट, कुल ₹15,000 बरामद किए हैं।

मामले में पुलिस द्वारा धारा 61(2)/317(3) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

* उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार कोतवाली हल्द्वानी
* संतोष बिष्ट कोतवाली हल्द्वानी
* कांस्टेबल अरुण राणा कोतवाली हल्द्वानी

Ad