उत्तराखंड–प्रदेश में फिर आसमानी आफत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी…

2025_7image_07_44_563690719weatherchange
खबर शेयर करें -

 

 

उत्तराखंड: बीते सोमवार और मंगलवार उत्तराखंड के लिए काफी भारी रहे। बारिश आफत बनकर प्रदेश में बरसी। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात रात बादल फटने से भारी तबाही(Uttarakhand Weather Today) मची। नदियों का रौद्र रूप देखने को मिला। आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

 

 

बताते चलें कि बीते दिन देहरादून के कई पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस तबाही से करीब 15 लोगों की जान चली गई। जिसमें 13 देहरादून के ही लोग थे। इसके अलावा दर्जनों लोगों के लापता होने की भी खबर है। आज के भी हालात कुछ ऐसे ही रहने वाले है। मानसून पीछा नहीं छोड़ा रहा है। आज भी देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

आज भी भारी बारिश का अलर्ट

 

आईएमडी के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में मानसून की गतिविधि सामान्य से ज्यादा बनी हुई है। देहरादून में भी सोमवार रात से लेकर मंगलवार तक सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम का मिजाज रहने वाला है। आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट किया जारी

 

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी बुधवार को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और नैनीताल जिलों के हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग की तरफ से देहरादून और नैनीताल के लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों को सतर्क रहने और असुरक्षित जगहों पर ना जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी

 

देहरादून और नैनीताल में कही-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। आज भी तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लेकिन आंशिक रुप से यहां बादल छाए रहेंगे।

 

 

 

Ad