चमोली के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटा, सैलाब में कई घर तबाह, 7 लापता, बचाव अभियान जारी…

Screenshot_20250903_155340_Google
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

चमोली–उत्तराखंड में एक के बाद एक बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। देहरादून आपदा के बाद अब चमोली के नंदानगर में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची है।

 

 

उत्तराखंड में कुदरत ने फिर से कहर बरपाया है। चमोली जिले में बुधवार रात को हुई भारी बारिश के बाद दो जगहों पर बादल फटने से भारी तबाही मची है।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

 

 

नंदानगर घाट क्षेत्र के कुंतरी लंगाफली और धुर्मा गांव में बादल फटने के कारण कई घर और गाड़ियां मलबे में दब गईं। कई लोग लापता हैं। वहीं नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं और क्षेत्र में संपर्क मार्ग बह गए।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...

 

 

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी के अनुसार, नंदानगर के कुंतरी लंगाफली वार्ड में 6 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 7 लोग लापता हो गए। राहत और बचाव दल ने 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

 

 

धुर्मा गांव में भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। यहां कई वाहन, दुकानें और मकान मलबे की चपेट में आ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, और तहसील प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

 

Ad Ad