बड़ी खबर उत्तराखंड– घर का नक्शा अब पांच दिन में होगा पास, आर्किटेक्ट को मिलेगा ये अधिकार।

IMG-20221203-WA0017
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड– उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप घर बनाने के लिए नक्शा पास करना आसान हो जायेगा। केवल पांच दिन के भीतर आर्किटेक्ट ही नक्शा पास कर देंगे। इसके लिए आपको जूझना नहीं पड़ेगा।

उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण इस पर विचार कर रहा है, जिसका प्रस्ताव जल्द ही तैयार होगा।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

जी हां सरकार लगातार आवास के नक्शे पास करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रयास कर रही है। अगस्त वर्ष 2019 में तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया था कि पंजीकृत आर्किटेक्ट को 105 वर्ग मीटर तक के आवासों के नक्शे पास करने का अधिकार दिया जाए।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

इसी क्रम में अब प्राधिकरण से पास लेआउट और जमीनों पर सिंगल स्टोरी आवास बनाने का अधिकार आर्किटेक्ट को देने पर विचार चल रहा है।