उत्तराखंड– दोस्त की शादी बनी युवक का काल, गंगा में डूबा, खोजबीन जारी।

IaZY¦f-1
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश– दोस्तों के साथ लक्ष्मण झूला घूमने आया बरेली का एक युवक गंगा में नहाते समय डूब गया। गंगा में डूबे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। मगर, देर रात तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

गुरुग्राम में अलग-अलग प्राईवेट कंपनियों में काम करने वाले चार युवक व तीन युवतियां हरिद्वार के कनखल निवासी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शादी के बाद शुक्रवार को सातों लोग ऋषिकेश के तपोवन पहुंचे थे। वह यहां नीम बीच के समीप एक होटल में ठहरे थे। शनिवार की सायं सभी लोग घूमने के लिए नीम बीच पर चले गए। यहां गंगा तट पर नहाते समय अचानक बरेली निवासी राहुल मिश्रा (32 वर्ष) पुत्र अरुण मिश्रा रेत धंसने से गहरे पानी में जा पहुंचा। उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की। मगर किसी को भी तैरना नहीं आता था, जिससे वह उसकी मदद नहीं कर सके। देखते ही देखते युवक गंगा की लहरों में ओझल हो गया।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

सूचना पाकर मुनिकीरेती पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने डीप डाइवर्स की मदद से घटनास्थल तथा इससे आगे युवक की काफी तलाश की। मगर, युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। देर सायं अंधेरा होने पर सर्च आपरेशन रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने गंगा में डूबा राहुल मिश्रा गुरुग्राम में जीओ कंपनी में काम करता है। उसके छह अन्य साथी भी गुरुग्राम में ही अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। उनका एक दोस्त हरिद्वार के कनखल में रहता है, जिसकी शादी में शामिल होने के लिए वह यहां आए थे। शादी के बाद वह घूमने के लिए ऋषिकेश-तपोवन में आ गए थे।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रविवार को फिर से सर्च आपरेशन शुरू किया जाएगा।

Ad Ad