उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 साल बाद कानून के शिकंजे में आया ‘हिमगिरी प्लांटेशन’ ठगी कांड का आरोपी…

FB_IMG_1765938644633
खबर शेयर करें -

 

 

 

चमोली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 25 वर्षों से फरार चल रहे ‘हिमगिरी प्लांटेशन’ ठगी कांड के ₹5000 के इनामी अभियुक्त रविन्द्र मोहन को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आधुनिक तकनीकों और सटीक खुफिया विश्लेषण का परिणाम मानी जा रही है।

 

 

 

वर्ष 2001 में दर्ज इस चर्चित मामले में अभियुक्त रविन्द्र मोहन ने अपने भाई के साथ मिलकर “पैसा दोगुना” करने का झांसा देकर जनता से लाखों रुपये की ठगी की थी। ठगी के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। मामले में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 406 व 420 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज थे तथा उनके खिलाफ स्थायी गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

लंबे समय से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चमोली पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने नवीन तकनीकों, तकनीकी विश्लेषण और NATGRID प्लेटफॉर्म की सहायता से अभियुक्त की गतिविधियों को ट्रेस किया। कड़ी मेहनत और सतत निगरानी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को 15 दिसंबर 2025 को फाटा (जनपद रुद्रप्रयाग) से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

इस सफलता को चमोली पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध चाहे कितना भी पुराना क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे होते हैं और अपराधी को अंततः न्याय के कटघरे तक लाया ही जाता है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

 

 

 

Ad Ad