बिग ब्रेकिंग–काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार…

IMG-20251217-WA0018
खबर शेयर करें -

 

 

काठगोदाम–नैनीताल जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद भर में निरोधात्मक कार्रवाई के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त की गई।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

पुलिस टीम ने भद्यूनी रोड, काठगोदाम से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 03 सट्टा पर्चियां, एक पेन तथा 1230 रुपये नकद बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में **मुकदमा अपराध संख्या 157/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

 

 

अनिल कुमार पुत्र मोहब्बत लाल, निवासी गोल डिग्गी, ठोकर लाइन, काठगोदाम

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

पुलिस टीम

 

 

1. कांस्टेबल करतार सिंह

2. कांस्टेबल टीका राम

 

 

 

काठगोदाम पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टे में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

 

 

Ad