उत्तराखंड– अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस हुई अलर्ट…

dig-nilesh.jpg
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड– गणतंत्र दिवस को लेकर कुमाऊं मंडल में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। आईजी डॉ नीलेश आनंद भरणे ने बताया की धारचूला और चंपावत दोनों जगह अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।

इसके साथ ही राज्य के बॉर्डर तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

आईजी का कहना है कि पूरे रेंज में पुलिस अलर्ट मोड पर है और जगह-जगह सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही होटलों में भी जांच की जा रही है पुलिस रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन पर भी अपनी नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय उत्सव को शांतिपूर्वक मनाया जाए इसके लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है।