देश/रोजगार– बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी ख़बर, SSC MTS में नौकरी का मौका…

sarkari-naukri-govt-jobs-in-india
खबर शेयर करें -

सरकारी नौकरी की आस में SSC MTS परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार परीक्षा 2022 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या को बढ़ा दिया है।

आयोग द्वारा 20 जनवरी 2023 को जारी फ्रेश नोटिस के अनुसार MTS परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, विभिन्न राज्यों में स्थित कार्यालयों में समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली MTS परीक्षा 2022 के माध्यम से अब 12,523 रिक्तियों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

SSC ने इससे पहले इस परीक्षा के लिए अधिसूचना 18 जनवरी को जारी की थी, जिसमें रिक्तियों की संख्या 11,409 घोषित की गई थी। MTS के लिए 17 फरवरी तक आवेदन दूसरी तरफ, कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग स्टाफ के 12 हजार से अधिक पदों की भर्ती वाली इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in के होम पेज पर दिए लॉग-इन सेक्शन में दिए गए लिंक से पहले पंजीकरण और फिर आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना SSC MTS अप्लीकेशन 2023 सबमिट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

इस दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को SSC MTS परीक्षा 2022 के लिए निर्धारित योग्यता मानदंडों को जान लेना चाहिए। SSC एमटीएस नोटिफिशन 2023 के अनुसार वे ही उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं जिन्होंने 17 फरवरी 2023 तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

इसका अर्थ है कि इस बार की हाई स्कूल (सेकेंड्री) परीक्षा में सम्मिलित हो रहे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं है। दूसरी तरफ, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

Ad