उत्तराखण्ड–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन पर किसानों का धरना स्थगित, लेकिन मांगे अभी भी बरकरार…

IMG_20230925_130944
खबर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानी–देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर लौटे युवा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आज हल्द्वानी के बुध पार्क में अपने आंदोलन स्थल में प्रेस कांफ्रेंस की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चार बिंदुओं पर वार्ता हुई है और मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि हल्द्वानी और रामनगर तहसील में पूर्व की भांति व्यवस्था जारी रहेगी और एक कमेटी बनाकर अगले 6 महीने के भीतर रेरा के नियमों में किस तरह शीथलीकरण किया जाए उस पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

इसके अलावा जमीनों की खरीद और बिक्री पूर्व की भांति जारी रहेगी, वहीं किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित जोशी ने कहा कि हमने सरकार को 5 अक्टूबर तक समय देते हुए अपना धरना स्थगित किया हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का धन्यवाद अदा किया कि उन्होंने एक सेतु की तरह काम करते हुए किसानों की समस्याओं को सुना और उसका समाधान किया।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....
Ad Ad