ब्रेकिंग उत्तराखंड–यहां मकान गिरने के बाद जागा प्रशासन, जबरन खाली करवाए कई घर, अब लोग उठा रहें व्यवस्था पर सवाल…

638311088603302638
खबर शेयर करें -

नैनीताल में शनिवार को दो मंजिले मकान के गिरने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने को कह दिया है।

जिस जगह पर मकान जमीन दोज हुआ था उसके आसपास के क्षेत्र में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए 24 परिवारों ने अपने घरों को खाली कर दिया है।

जिला प्रशासन और नैनीताल विकास प्राधिकरण ने चिन्हित मकान स्वामियों को नोटिस थमा कर तीन दिन के भीतर अपना पूरा सामान घरों से हटाने को कह दिया है, नोटिस मिलते ही चार्टन लॉज क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल देखा गया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

शनिवार को मकान गिरने के बाद कई मकानों में दरार आ गई और तीन अन्य मकान भी मालवे की चपेट में आए थे, क्षेत्र की संवेदनशील बिल्डिंगों पर लाल निशान लगाकर लोगों को वहां से अन्यत्र शिफ्ट हो जाने के लिए कह दिया गया है, और 3 दिन के भीतर सभी को घर खाली करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

फिलहाल 24 घरों पर निशान लगाकर प्रशासन ने उन्हें खाली करवा दिया है, प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद लोगों में गुस्सा दिखाई दिया, लोगों ने कहा कि उनको पहले सुविधा दी जाए और उसके बाद वहां से हटाया जाए, अचानक प्राधिकरण और प्रशासन की टीम ने उनके घरों को खाली करवा दिया है, ऐसे में वह अपना घर छोड़कर कहां जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

प्रशासन की ओर से कई परिवारों को होटल में रुकवाया गया है जबकि कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के वहां शरण लिए हुए हैं।

Ad