उत्तराखंड/नैनीताल–खेतों की मिट्टी लेकर न्याय के देवता गोलज्यू दरबार पहुंचे किसान, रैरा को लेकर सरकार और किसानों की टकरार…

IMG-20230825-WA0008
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में रेरा एक्ट के खिलाफ किसानों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। खेतों से मिट्टी लाकर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कोर्ट से गोलज्यू मंदिर तक पदयात्रा कर जुलूस निकाला।

किसानों ने गोलज्यू मंदिर में अपने खेतों की मिट्टी ले जाकर न्याय की मांग की, उन्होंने रेरा नियमों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

किसानों ने कहा कि आय दोगुनी करने की बात कहने वाली सरकार प्राधिकरण के माध्यम से किसानों से उनकी जमीन का हक छीन रही है और जब तक रेरा नियमों की आड़ में किसानों का उत्पीड़न होता रहेगा तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...
Ad