बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–कुमाऊं आयुक्त ने यहां मारा छापा, शौचालय की जगह बने कमरें से डकारें लाखों रुपए, अब होगी कार्यवाही..

IMG-20230824-WA0014.jpg
खबर शेयर करें -

नैनीताल–आयुक्त कुमाऊ दीपक रावत ने नैनीताल के तल्लीताल बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बस अड्डे मे प्राधिकरण नैनीताल द्वारा शौचालय बनाया गया था और संचालन के लिए बायोटैेक कम्पनी को दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा प्रहार, एक और डकैत गिरफ्तार, चेन और ₹15 हजार बरामद...

परिवहन विभाग के इंर्चाज पूरन सिंह मेहरा की मिली भगत से शौचालय को कमरे में बदला गया और उसे प्रतिदिन ₹3000 के हिसाब से किराये पर दिया होना पाया गया।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...

शौचालय में 06 पुरुष यूरिनल व 01 महिला टॉयलेट था जिसे तोड़कर कमरे में तब्दील कर किराए पर चलाया जा रहा है।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए आयुक्त ने आरएम परिवहन एवं सचिव विकास प्राधिकरण का जवाब तलब किया है और कमरे को तोड़कर पुनः शौचालय बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...
Ad