उत्तराखंड–हल्दूचौड़ की आभा पहुंची विश्व मिसेज इंडिया के फाइनल में, पढ़िए पूरी खबर…

IMG-20230717-WA0004
खबर शेयर करें -

लालकुआं/हल्दूचौड़– लालकुआं के हल्दूचौड़ निवासी आभा गोस्वामी नार्थ जोन से मिसेज़ इंडिया INC की फाइनलिस्ट में पहुंच गई है।

आपको बता दें आभा इससे पहले मिसेज़ इंडिया उत्तराखंड 2022 रह चुकी है। इस प्रतियोगिता में देश भर की 50 से ज़्यादा महिलायें भाग ले रही है।

शो का आयोजन 13 से 19 जुलाई को श्रीलंका के कोलंबो स्तिथ होटल सिनोमन ग्रैंड में होना तय है। शो के जज पैनल में मलाइका अरोड़ा, डीनो मारिये, पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्ती शामिल रहेंगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज...

आपको बता दे कि मिसेज़ आभा गोस्वामी ने लगभग 8 साल उत्तराखंड ग्राम्य विकास विभाग में अपनी सेवा दी है। आभा के पति ललित गोस्वामी पेशे से व्यापारी हैं। आभा उनको बिज़नेस में भी सपोर्ट करती है। हल्द्वानी में इनका हिडन लीफ कैफ़े एंड रेस्टोरेंट काफी प्रचलित है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज...

आभा गोस्वामी उत्तराखंड नेक्सट टॉप मॉडल 2023 में जज की भी भूमिका निभा चुकी है। आभा हमेशा बेजूवानो की मदद के लिए तैयार रहती है। आभा हाउल नामक एनजीओ से जुड़ी हैं जो बेजूवानों की मदद के लिये कार्य करती है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज...

मिसेज़ गोस्वामी पॉलीथीन प्रदूषण को लेकर काफ़ी चिंतित रहती है और समाज में इसके गम्भीर परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाने का काम कर रही है।

Ad Ad