उत्तराखण्ड–भारी बारिश के चलते गौला नदी के पुल का बहा पुस्ता, प्रशासन ने यातायात पर लगाई तत्काल रोक…

nainital_1634712074
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–भारी बारिश के चलते गौलापार सितारगंज टनकपुर और पीलीभीत को जोड़ने वाला गौला पुल खतरे की जद में आ गया है। गौला पुल के किनारे का हिस्सा (पुस्ता) टूटकर नदी में गिर गया है।

ऐसे में यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। एनएचएआई और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आज पुल का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

बीते शाम के समय सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार, थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया था।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

इसके बाद पुल पर यातायात को बंद कर दिया गया था। आप देख सकते हैं वीडियो में गौला पुल के किनारे का हिस्सा टूट गया है और पुल को एक बार फिर से खतरा हो गया है।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

Ad