पौने दो घंटे एडवोकेट डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वारंट दिखाकर सवा दो लाख की डिमांड…

Screenshot_20240914_093954_Google
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड–रुड़की में एक अधिवक्ता को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने सवा लाख रुपये की डिमांड कर दी। अधिवक्ता को करीब पौने दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया।

साथ ही ठग ने हैदराबाद साइबर क्राइम कार्यालय में मुकदमा दर्ज होने की बात करते हुए आतंकवादियों को उपकरण खरीदने के लिए पैसे भेजने की बात कहकर डराया।

अधिवक्ता मोहम्मद सलीम भगवानपुर कचहरी में वकील हैं। देर शाम उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने खुद को हैदराबाद साइबर पुलिस से बताया। इसके बाद उनसे फोन पर ही जुड़े रहने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश...

रुड़की के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद सलीम भगवानपुर कचहरी में वकील हैं। शुक्रवार देर शाम को उन्होंने एसपी देहात एसके सिंह के कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनाई।

बताया कि वह भगवानपुर से घर लौट रहे थे।तभी उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने खुद को हैदराबाद साइबर पुलिस से बताया। साथ ही बताया कि अधिवक्ता सलीम का नाम डार्क वेब में सामने आ रहा है। इसके अलावा आतंकवादियों को उनके खाते से पैसा भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश...

जबकि उनका यह खाता हैदराबाद में खुला है। इससे अधिवक्ता सलीम की पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें यह भी बताया कि उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। साथ ही वह उनसे डिजिटल तौर पर जुड़े रहेंगे और साइबर पुलिस को सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश...

इसके बाद उनसे मामले को रफा-दफा करने को लेकर रकम की डिमांड की। सवा दो लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। करीब पौने दो घंटे बाद वह बात करते हुए एसपी देहात के कार्यालय पहुंचे।

जहां एसपी एसके सिंह ने ठगों से बात की और इसके बाद आरोपियों का नंबर बंद हो गया। बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Ad Ad Ad