उत्तराखण्ड–कमिश्नर रावत ने गौला से खतरे की जद में आए रेलवे स्टेशन ट्रैक का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को यह दिशा–निर्देश दे गए आयुक्त…

IMG-20230810-WA0020
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी –पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते गौला नदी लगातार उफान पर है, जिसका असर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के ट्रैक को हुआ है।

ट्रैक नंबर तीन के पास का मलवा पूरी तरह से धस गया था, इसके चलते ट्रैक नंबर 3 से रेलवे का संचालन पूरी तरह से बंद है। साथ ही रेलवे की पटरियों को लोहे की तार से बांधकर रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा प्रहार, एक और डकैत गिरफ्तार, चेन और ₹15 हजार बरामद...

ऐसे में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रेलवे और तमाम सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ रेलवे ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पाया कि रेलवे ट्रैक के नीचे का हिस्सा गौला नदी में चला गया है। फिलहाल नीचे से सुरक्षा दीवार बनाने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...

उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक को भी खतरा हुआ है, गौला नदी के डायवर्जन को सही तरीके से करना है।

फिलहाल रेलवे ट्रैक के दो पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके चलते ट्रेक नंबर तीन से रेलवे का संचालन नहीं हो रहा है। आने वाले समय में कैसे रेलवे के संचालन बेहतर हो सके इसको लेकर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...
Ad