बड़ी ख़बर उत्तराखंड–सीएम धामी ने आपदा के चलते मंगलवार को बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, यात्रा दो दिन के लिए स्थगित…

InCollage_20230814_133752937
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उपजी आपदा की स्थिति को देखते हुए सीएम धामी ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की।

इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों व वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। वहीं उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अन्य जगहों पर भी मौसम के अनुरूप ही यात्रा करें। कहा कि जहां भी लोगों के हताहत होने की खबर है वहां पर एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव में लगी है।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

बैठक के दौरान उन्होंने भारी बारिश के दृष्टिगत सभी अधिकारियों, एसडीआरएफ के सभी दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा प्रहार, एक और डकैत गिरफ्तार, चेन और ₹15 हजार बरामद...

Ad