उत्तराखंड–फिल्मी अंदाज़ में पहुंचे कमिश्नर रावत, CSC सेंटर में मचा हड़कंप, दस्तावेज़ लेखक फैजान फर्जी कागज़ात बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया…

20251113_171834
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। बुधवार को शहर के एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कमिश्नर रावत अचानक फिल्मी स्टाइल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे कमिश्नर ने जब सेंटर के अंदर जांच शुरू की तो वहां का नज़ारा देखकर हर कोई हैरान रह गया।

 

 

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

मौके पर मौजूद दस्तावेज़ लेखक फैजान को फर्जी दस्तावेज़ तैयार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। कमिश्नर रावत ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले की वीडियोग्राफी करवाई और संबंधित फाइलें जब्त करने के निर्देश दिए।

 

 

सूत्रों के अनुसार, फैजान लंबे समय से लोगों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग कर रहा था। अधिकारियों को इसकी शिकायत मिल रही थी, लेकिन आज कमिश्नर के औचक दौरे में मामला पूरी तरह उजागर हो गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

कमिश्नर रावत ने कहा, “सरकारी सेवाओं के नाम पर जनता को ठगने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं करेगा।”

 

 

 

घटना के बाद प्रशासन ने संबंधित CSC सेंटर को सील कर दिया है और फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर कमिश्नर रावत ने फिल्मी स्टाइल में पहुंचकर जिस तरह फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया, वह बाकी अधिकारियों के लिए भी एक मिसाल बन गया है।

 

 

 

 

 

Ad