काठगोदाम/हल्द्वानी–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन…

InShot_20251114_151806441
खबर शेयर करें -

 

 

 

काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में 14 नवम्बर 2025 को बाल दिवस बड़े उत्साह, उल्लास और रंगारंग गतिविधियों के साथ मनाया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित इस विशेष समारोह ने विद्यालय परिसर को आनंद और रचनात्मकता से भर दिया।

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका श्रीमती गीतिका बल्यूटिया तथा प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तिथियों की जल्द होगी घोषणा...

 

 

 

दिनभर चले विविध मनोरंजक खेल—रिंग गेम, पिंग-पोंग, बैल फ्लिप, बॉल रोल, लकी गेम आदि ने बच्चों को अपार खुशी प्रदान की। वहीं पिज़्ज़ा काउंटर, जूस कॉर्नर, पॉपकॉर्न और कॉटन कैंडी जैसे फूड स्टॉल्स ने बच्चों व अभिभावकों दोनों को खूब आकर्षित किया। छोटे बच्चों के लिए मिकी माउस और ट्रामपोलिन विशेष रोमांच का केंद्र रहे।

 

 

शैक्षणिक विभागों द्वारा प्रस्तुत आर्ट एंड क्राफ्ट, साइंस, सोशल साइंस, मैथ्स और भाषा विभाग (अंग्रेज़ी, हिंदी, संस्कृत, फ्रेंच) की प्रदर्शनियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और ज्ञान का उत्कृष्ट परिचय दिया।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने दिया बड़ा तोहफ़ा: राज्यभर के 9.38 लाख लाभार्थियों को मिली पेंशन, 5 तारीख तक भुगतान अनिवार्य...

 

इसके साथ ही फेस मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पाल कॉलेज की डॉ. साक्षी पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा एस्ट्रो पाठशाला द्वारा आयोजित स्पेस व गैलेक्सी थीम पर आधारित फैशन शो और विद्यालय के प्रबंधक श्री दीपक बल्यूटिया द्वारा किया गया रोमांचक रॉकेट लॉन्च।

यह भी पढ़ें:  SSP नैनीताल ने लिया तत्काल संज्ञान, टेंडर प्रक्रिया में दबंगई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 07 आरोपी हिरासत में, लाइसेंसी रिवॉल्वर ज़ब्त...

 

 

बच्चों ने पूरे उत्साह से सभी कार्यक्रमों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा, कौशल व कल्पनाशक्ति का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बाल दिवस को बच्चों की मासूमियत, रचनात्मकता और ऊर्जा को समर्पित बताया।

 

 

पूरे दिन विद्यालय का वातावरण खुशियों, उल्लास और बच्चों की खिलखिलाहट से गूंजता रहा। इस सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Ad Ad Ad