उत्तराखंड–सीएम धामी ने प्रदेश में भारी बरसात के चलते उत्तराखंड आ रहे लोगों से बेहद सतर्कता बरतने की करी अपील…

Screenshot_2023-07-10-12-59-53-31_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारी बरसात और अतिवृष्टि को देखते हुए उत्तराखंड आ रहे लोगों से बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है।

इस संबंध में मीडिया और अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश जारी कर सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य लाइन विभागों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, SP बनने पर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

इस दौरान कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मोबाइल फोन और संचार के दूसरे साधनों को दुरूस्त रखे।उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव एवं भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है।

पूरा प्रशासनिक अमला युद्धस्तर पर इससे निपटने में जुटा है। जो भी लोग उत्तराखंड आने का कार्यक्रम बना रहे हैं, मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए तय करें। वहीं 15 जुलाई जब तक कांवड़ यात्रा समाप्त नहीं हो जाती, तब तक प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहेगा।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

Ad Ad