ब्रेकिंग उत्तराखण्ड–इस जिले के पुलिस कप्तान ने किया दो चोरियों का खुलासा, ऐसे पकड़ा गया शातिर चोर, पढ़िए पूरी खबर…

IMG-20230709-WA0022.jpg
खबर शेयर करें -

नैनीताल–हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में जून के महीने में हुई दो चोरियों का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त का नाम आबिद है, जो गदरपुर, ऊधम सिंह नगर जिले का रहने वाला है। इसके द्वारा दोनों जगह पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जहां से इसने लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था, जिसे एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने पहाड़गंज दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, SP बनने पर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव...

उसके पास से पुलिस को चोरी की गई तमाम ज्वेलरी बरामद की गई है, पूरे मामले का आज एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

एसएसपी नैनीताल ने बताया की अपराधी को पकड़ने वाली पूरी टीम को ₹5000 का इनाम दिया गया है, एसएसपी पंकज भट्ट ने अभियुक्त का पुराना अपराधिक इतिहास भी बताया इसके द्वारा पहले भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है जिसमें यह पहले भी जेल गया है।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...
Ad Ad