उत्तराखंड–यहां नामी स्कूल की अध्यापिका ने भीमताल झील में लगाई छलांग, दो युवकों ने बचाई जान…

navbharat-times-76197693
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के काठगोदाम क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल की अध्यापिका ने खुद की जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश करते हुए भीमताल स्थित झील में कूद गई, लेकिन कुछ युवाओं की तत्परता से उसकी जान बच गई।

मामला शुक्रवार दोपहर कहां है जहां हल्द्वानी की रहने वाली एक टीचर भीमताल पहुंची और भीमताल झील में कूद मार दी। इससे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच महिला को बचाने के लिए स्थानीय दो युवकों भी झील में कूद गए। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों ने महिला को झील से सकुशल बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

सूचना पर मौके पर पहुंची महिला एसआई सिमरन कौर, कांस्टेबल सुमित चौधरी महिला को थाने ले गए। पुलिस ने महिला के पति को घटना की सूचना दी। इसके बाद महिला का पति भीमताल थाने पहुंचा।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

बताया जा रहा है कि महिला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली है शिक्षिका को समझाने के बाद पति के साथ घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका काठगोदाम स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ाती है।