उत्तराखंड–प्रदेश की जनता को मिली बड़ी सौगात, परिवहन निगम में जल्द चलेंगी 130 नई बसें…

dac768eebb83832d5892cbcf824e85011676298260295648_original
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड/देहरादून–प्रदेश के पर्वतीय मार्गों पर बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए परिवहन निगम अब नई बसों की खरीद करने जा रहा है। इस कड़ी में पर्वतीय मार्गों के लिए 130 साधारण बसों को खरीदने की कसरत शुरू हो गई है। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

प्रक्रिया यदि सही प्रकार से चली तो फिर इसी वर्ष अंत तक ये बसें सड़कों पर दौडऩे लगेंगी। राज्य परिवहन निगम के पास अभी लगभग 1200 बसों का बेड़ा है। इसमें से परिवहन निगम के पास अपनी 950 बसें हैं और शेष बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

इस समय परिवहन निगम के पास पर्वतीय मार्गों पर बसों की संख्या कम होने लगी है। इसका कारण बसों का आयु पूरा करना है। बसों की कमी के कारण कई पर्वतीय मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। साथ ही कई क्षेत्रों में परिवहन निगम की बसों को संचालित करने की मांग भी उठ रही है।पर्वतीय मार्ग आर्थिक दृष्टि से लाभदायक नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

ऐसे में निगम को इन मार्गों पर बसें चलाने में नुकसान उठाना पड़ता है। यद्यपि, प्रदेश सरकार हिल लास के रूप में परिवहन निगम को इसी प्रतिपूर्ति करती है। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के पर्वतीय मार्गों पर नई बसों को संचालित करने का अनुरोध किया था।

इस कड़ी में परिवहन निगम अब नई बसों को खरीदने की तैयारी कर रहा है। इन बसों को खरीदने की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक बस की खरीद पर 30 से 35 लाख रुपये का खर्च आएगा। ऐसे में निगम पर इससे 40 करोड़ रुपये का व्यय आएगा।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

सरकार इसके लिए निगम को ऋण दिलाने पर सहमति प्रदान कर चुकी है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन का कहना है कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निगम के बेड़े में ये बसें शामिल हो जाएंगी।

Ad Ad