उत्तराखंड–सूबे में बढ़ रहा डेंगू का ग्राफ, यहां आठ और लोगों में हुई पुष्टि–स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट…

mos-3_1563888958
खबर शेयर करें -

डेंगू का ग्राफ अब तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना डेंगू के नए मामले मिल रहे हैं। देहरादून में डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता कुछ ज्यादा ही बनी हुई है।

शुक्रवार को भी यहां पर आठ और लोगों को डेंगू का डंक लगा है। अजबपुर कलां में दो और नकरौंदा, हरिद्वार बाईपास, भगत सिंह कालोनी, लक्ष्मी पार्क, रेसकोर्स व सहारनपुर चौक निवासी एक-एक व्यक्ति डेंगू पीडि़त मिला है। इनमें से तीन लोग श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा प्रहार, एक और डकैत गिरफ्तार, चेन और ₹15 हजार बरामद...

जबकि कोरोनेशन अस्पताल व सिनर्जी अस्पताल में दो-दो और कैलाश अस्पताल में एक डेंगू पीडि़त को भर्ती किया गया। अभी तक डेंगू के 127 मामले मिल चुके हैं। इनमें 105 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में डेंगू के 22 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

कुछ लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है तो कुछ घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए एलाइजा जांच के लिए सैंपलिंग का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। कुल मिलाकर दिनोंदिन डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

वह भी तब जबकि जिम्मेदार महकमें डेंगू की रोकथाम को लेकर दावा पर दावा कर रहे हैं। पर डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता है कि कम होने के नाम नहीं ले रही है।

Ad