ब्रेकिंग उत्तराखंड–मसूरी को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा, धामी सरकार के फैसले से शहर में खुशी की लहर..

mussoorie-lake
खबर शेयर करें -

पहाड़ों की रानी मसूरी को तहसील बनाने की मुराद सरकार ने बृहस्पतिवार को पूरी कर दी। लंबे अर्से से शहरवासी मसूरी को तहसील बनाने की मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार को जैसे ही कैबिनेट ने मसूरी को तहसील बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई शहर में खुशी की लहर छा गई।

शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और शहरवासियों को बधाई दी। लोगों का कहना है कि तहसील बनने के बाद शहर के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और शहर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

इतिहासकार जयप्रकाश उत्तराखंडी ने बताया कि मसूरी की स्थापना के दो सौ साल में कभी पूर्ण तहसील नहीं रही। ब्रिटिश काल में मेरठ से कमिश्नरी संचालित होती थी। 1840 से शहर मजिस्ट्रेट की तैनाती हो गई थी। उस समय जो सुविधाएं इंग्लैंड में होती थी वह सभी सुविधाएं अंग्रेजों ने मसूरी में उपलब्ध कराई।

व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अंग्रेजों ने 1850 में मसूरी सिटी बोर्ड का गठन किया था। अब मसूरी को सरकार ने तहसील का दर्जा दिया है। इससे यहां की व्यवस्थाएं और अच्छी हो जाएंगी। 

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया, उन्होंने पिछले साल मुख्यमंत्री के मसूरी दौरे के दौरान उन्हें मसूरी को तहसील बनाने का मांगपत्र सौंपा था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मसूरी ने भी इसके लिए पुरजोर समर्थन दिया था।

पेटवाल ने कहा कि कैबिनेट के फैसले से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि सरकार की घोषणा से व्यापारियों को भी काफी लाभ मिलेगा, इससे व्यापार संगठनों में खुशी की लहर है। 

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...

भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, भाजपा महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, मंडल महामंत्री कुशाल राणा ने भी सरकार का आभार जताया।

उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी का कहना है कि तहसील बनने से अब लोगों को अपने जरूरी काम के लिए राजधानी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि मसूरी को तहसील बनाने की घोषणा पर शीघ्र अमल भी होना चाहिए।

Ad