ब्रेकिंग उत्तराखंड–कुमाऊं कमिश्नर रावत ने बारिश के चलते 60 सड़कें बंद होने पर अधिकारियों को यह संदेश…

FB_IMG_1667815508613
खबर शेयर करें -

कुमाऊं मंडल में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते 60 सड़के बंद हो गई है, जिससे लोगों का आवागमन भी बंद हो गया है।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज अपने कैंप ऑफिस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बारिश के चलते कुमाऊं मंडल भर में 60 सड़के बंद हो गई है, जिनमें मुख्य रुप से पीएमजीएसवाई की सड़के हैं, जिनमें से 50 सड़के आज शाम तक खोल दी जाएंगी, कुछ सड़के 8 जुलाई तक खुलेंगे।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

वही कुछ सड़कें 15 जुलाई तक खोले जाएंगे। कुमाऊं मंडल में कुल कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी जुटाया जा रहा है, उनके द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी नुकसान की सूचना है उसको तत्काल उनके ऑफिस तक उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

वहीं उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि उनके क्षेत्रों में जितने भी नदी, नाले बहते हैं, वहां पर पानी का तेज भाव आने पर बैरिकेडिंग लगाई जाए, ताकि उस दौरान किसी भी तरीके से यातायात के ना चलाया जा सके।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

फिलहाल बरसात पर उनकी नजर बनी हुई है और सभी जिले के जिलाधिकारियों 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही एसडीआरएफ हर जनपद मुख्यालय पर अपने संसाधनों के साथ पूरी तरीके से तैयार है, हर परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के पास पर्याप्त संसाधन है।

Ad