बड़ी खबर–भारी बारिश के चलते शेर नाले में बह गई कार, देखिए वीडियो…

car_1562474411
खबर शेयर करें -

गौलापार–हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाला शेर नाला उफान पर है, पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नालों का जल स्तर बढ़ा हुआ है।

चोरगलिया क्षेत्र में शेर नाले को पार करने के उद्देश्य से कार चालक ने वाहन बरसाती नाले में उतार दिया। जिसके बाद उफनते विकराल नाले में वह वाहन समेत फंस गया, साथ ही अधिक पानी होने के चलते उसकी कार बंद हो गई, मौका देखकर वह कार से बाहर निकला मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

वाहन चालक उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है। वही पुलिस द्वारा यातायात पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जलस्तर कम होने के बाद ही यातायात सुचारू किया जायेगा।